फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 14 Oct 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव रूखालू में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में की है। एक पक्ष की ओर से मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव रूखालू में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड पर जमीनी विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिलाओं को भी पीटा गया। मारपीट का वीडियो तैयार करके एक ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव निवासी दिलशाद ने बताया कि गांव के ही अशरफ पक्ष से जमीनी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 2.30 बजे दोपहर में रूखालू की गंगा एक्सप्रेस के किनारे दूसरे पक्ष के अशरफ, कासिम व आसिफ ने दिलशाद के पिता सलीम के साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर मारपीट की थी। बीच बचाव करने पर बहन शमसीदा व मां अमीना के साथ भी मारपीट की गई जिसमें शमसीदा घायल हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की दिलशाद की तहरीर पर अशरफ, कासिम व आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहे किशोर से मारपीट

गजरौला। पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहे किशोर से कुछ युवकों ने मारपीट की। मारपीट का आरोप अहरौला तेजवन के युवक और उसके साथियों पर है। तिगरिया भूड़ मोहल्ला निवासी किशोर रविवार रात एक पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। आरोप है कि तेल डलवाने के बाद जाने लगा तो अहरौला तेजवन गांव का युवक साथियों के साथ आया और किशोरी से मारपीट करने लगा। पंप के कर्मियों ने किशोर को बचाया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने का एक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मारपीट के कई बार मामले सामने आए। उधर नगर के मोहल्ला धुनपुरी निवासी को पड़ोसी ने विवाद हो जाने पर ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस को दोनों मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें