फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का तीसरे दिन भी विरोध जारी

Thu, 11 Jul 2024 06:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति व डिजिटाइजेशन के विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा। विरोध स्वरूप शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ का कहना है कि शासन द्वारा थोपे ेजा रहे निर्णय का लगातार विरोध करते रहेंगे। बीती आठ जुलाई से स्कूलों डिजिटल हाजिरी की शुरुआत करने के आदेश हुए। शिक्षक व छात्र उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों को 12 पंजिकाएं ऑनलाइन भरी जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को टेबलेट दिए जा रहे चुके हैं, साथ ही सीयूजी सिम भी शिक्षकों को उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन, शिक्षक अचानक आए आदेश को लेकर विरोध में उतरे हुए हैं। वह लगातार डिजिटाइजेशन का विरोध कर रहे हैं। अलग-अलग शिक्षक अपने अपने तरीके से विरोध जता रहे। उत्तर प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 15 जुलाई तक हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने का निर्णय ले रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आह्वान पर ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध लगातार जारी रहेगा। प्रदेश से ऑनलाइन उपस्थिति का आंकड़ा बहुत कम आ रहा है। शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बहुत ज्यादा नाराजगी है। शिक्षकों का कहना है कि हम अपनी डयूटी को ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। विद्यालयों में भी शिक्षक समय से पहुंच रहे हैं। उसके बाद भी हमारी सूचिता पर शक किया जा रहा है। जबकि उनकी दूसरी मांग को नहीं माना जा रहा है। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय कालाखेड़ा, खालकपुर खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय लठीरा माफी, नौरान कंपोजिट विद्यालय, शब्दलपुर शर्की समेत अन्य स्थानों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें