ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा जो स्कूलों का विलय किया जा रहा है, वह बहुत निंदनीय है। इससे छोटे-छोटे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। सोमवार को विलय के निर्णय के विरोध स्वरूप शिक्षकों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि स्कूलों के विलय करने का विरोध जारी रहेगा। सरकार का यह निर्णय छात्रहित में नहीं है। इससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। जिला महामंत्री पवन कुमार ने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, विनोद कुमार, गौतम, पवन कुमार, मुकेश चौधरी, राजदीप सिरोही, प्रदीप मौजूद रहे।