अमरोहा। जिले के परिषदीय स्कूल, इंटर और डिग्री कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को गिफ्ट दिया। इसके बाद शिक्षकों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया। छात्रों ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही मन लगा कर पढ़ाई करने की ताकीद की। ताकि स्कूल और परिवारवालों का नाम रोशन कर सकें। कई स्कूलों में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। साथ ही जल संचय पर भी जोर दिया। स्कूलों में शपथ भी दिलाया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो गया। छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार दिया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के जरिए सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान प्रधानाचार्य राजो देवी, जमर्रूद जहां, वीना रानी, ममता यादव, जुबैदा खातून, भारती, नैन्सी आदि रहीं। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में शिक्षक की महत्ता विषयक नाटक का मंचन हुआ। फैसल, अंशु और रवि सागर को सम्मानित किया गया। हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में केएन शर्मा और अब्दुल गफूर डॉ. अहसान हुसैन अवार्ड दिया गया। डॉ. असलम उस्मानी ने कहा शिक्षक सेवानिवृत्त नहीं होता है। प्रबंधक डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा कि एक बालिका को पढ़ाने से परिवार तालीम हासिल करता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. नौशाबा परवीन, डॉ. सन्त मिश्र, डॉ. रिजवाना कुलसुम, डॉ. सुषमा शर्मा आदि रहीं। एचएमयू हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्रा आयशा सिद्दीकी और सना परवीन ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राना परवीन, मोहम्मद तारिक़, मोहम्मद इफ़्तिखा़र अली आदि रहे। मैस्को पब्लिक स्कूल में बॉलीवुड थीम के तहत कलर हंट ब्ल्यू द गिलास डांस प्रस्तुत किया गया। चेयरमैन कमाल फारूकी, तौसीफ हसन, पूजा बुटटन, अशहर तौसीफ, शीना अंसारी आदि रहीं। हैप्पी हार्ट्स एन इंटरनेशनल प्री स्कूल में छात्रों ने कविता के माध्यम से प्रशंसा की। हाथों से बनाए हुए ग्रीटिंग कार्ड भी दिया। प्रबंधक अंजली टंडन और समन्वयक जूही राज ने बधाई दी। जियॉन इंटरनेशनल स्कूल में शब्दों में बच्चों का ध्यान एकत्रित करने का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एसएन तिवारी, डॉ. मौसम सिन्हा, ललित शर्मा, ऋषिकेश पांडेय, विशेष चौहान आदि रहे। डब्ल्यूटीएम डिग्री कॉलेज में शिक्षक को पथ प्रदर्शक बताया गया। इस दौरान डॉ. अदीम अहमद, डॉ. अकरम, डॉ. निधि चौधरी, प्रदीप कुमार, जेबा, इमरान अली, दरख्शा, आयशा आदि रहीं। हिल्टन पब्लिक स्कूल में क्लास रूम को सजाया गया था। इस दौरान ततहीर फातिमा, मोहित शर्मा, नदीम अहमद, तबस्सुम, अंकित गोयल आदि रहे। फारूक असलम डिग्री कॉलेज भी कार्यक्रम हुए। सर्वोदय सरस्वती एकेडमी में टॉप 10 सूची में आएं पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्कूल चौक में शिक्षक दिवस पर यूनिफॉर्म बांटा गया। वहीं राना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एस सतीशन, प्रतीक्षा दीक्षित, आसिम कुरैशी, वैभव दत्ता मौजूद रहे।
डीपीएस में शिक्षक दिवस पर खेल कूद में शिक्षकों ने दमखम दिखाया। प्रधानाचार्य सीजि के मानी ने शिक्षकों की महत्ता के बारे में बताया। देल्ही आइडियल पब्लिक स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा को राष्ट्र की उन्नति का पर्याय बताया। प्रधानाचार्य तौफीक अहमद ने शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। जय गोविंद पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक सरल कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं को मन से पढ़ाई करना चाहिए।