पंडकी गांव निवासी प्रमोद गजरौला इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। उसके साथ ही बस्ती के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका पढ़ाती थी। इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। अलग-अलग बिरादरी से होने के बावजूद प्रमोद ने शिक्षिका के साथ शादी करने की बात कही। जिससे वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उनका मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया।
आरोप है कि प्रमोद उसे गजरौला के होटलों में भी ले गया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला दो साल से चल रहा था। बाद में शादी करने से मुकर गया। साफ इनकार कर दिया कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा।जिस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने बताया कि प्रमोद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।