फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: छह नवंबर से लापता थी हैदराबाद की उजमा, गजरौला पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताई पूरी बात

Sun, 13 Nov 2022 10:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)

सार

शनिवार देर रात परिजन गजरौला थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उजमा छह नवंबर की सुबह घर निकल गई थी। इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गजरौला पुलिस द्वारा सूचना देने पर जानकारी मिली कि यहां पर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में मृत मिली हैदराबाद निवासी उजमा कौसर छह नवंबर से लापता थी। शनिवार देर शाम गजरौला पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि हैदराबाद के पुलांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन उजमा कौसर का शव लेकर हैदराबाद रवाना हो गए। वहीं सामने आया है कि उजमा कौसर फेसबुक मित्र शहजाद के साथ शादी करने की जिद कर रही थी।

विज्ञापन


हैदराबाद के निजामाबाद के पुलांव थाना क्षेत्र निवासी उजमा कौसर की उसके फेसबुक पर मित्रता के बाद बने प्रेमी शहजाद निवासी चिल्ला मोहल्ला अमरोहा ने मंगलवार की रात हत्या कर दी थी। उसका शव बुधवार की सुबह सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी शहजाद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

विज्ञापन

शनिवार देर रात परिजन गजरौला थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस को बताया कि उजमा छह नवंबर की सुबह घर निकल गई थी। इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गजरौला पुलिस द्वारा सूचना देने पर जानकारी मिली कि यहां पर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलांव थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट गजरौला थाना पुलिस को दिखाई। साथ ही पुलिस को हत्या की तहरीर लिखकर दी। इसके बाद शव को ले गए। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा उनके स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट खत्म होने के बाद गजरौला थाने में दर्ज हत्या में ही शामिल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें