फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भोपाल में अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षक भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पचमढ़ी, मध्य प्रदेश (भोपाल) में आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में जनपद अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा खुर्द के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह ने जनपद अमरोहा का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्व के कई देशों से आए 384 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से बेसिक के 23 शिक्षकों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ साथ विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीना सिखाना है। भूपेंद्र सिंह को अंतरराष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में चुनौतीपूर्ण गतिविधियां, ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग, घुड़सवारी, गश्ती अभियान, बाधाओं को पार करना और उनका सामना करना, प्रकृति प्रेम, जल गतिविधियां, राइफल और पिस्तौल शूटिंग, तीरंदाजी आदि के प्रयोग करने तथा जंगल में बिना बर्तनों के प्रयोग कर खाना बनाने की कला सिखाई गई। यहां कार्यक्रम 02 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चला। कार्यक्रम में चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. केके खंडेलवाल (आईएएस), द भारत स्काउट एंड गाइड के डायरेक्टर राजकुमार कौशिक एवं कार्यक्रम के लीडर एसएस रॉय ने भूपेंद्र सिंह को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें