तांत्रिक की गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन करते ठगी का शिकार ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
तांत्रिक ने हापुड़ और अमरोहा के एक दर्जन से अधिक लोगों को तंत्र विद्या के बल पर बस में कर लिया। उन्हें अंधविश्वास में लेकर पैसा डेढ़ गुना करने का लालच देकर करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को सिंभावली, गजरौला, अमरोहा और नौगांवा सादात के दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी को बताया कि 10 साल पहले एक तांत्रिक मय परिवार के नौगांवा सादात के गांव बोरी में आकर रहने लगा था। जिसने तंत्र विद्या के बल पर कुछ लोगों को अपना मुरीद बना लिया। कुछ दिनों बाद उसने लोगों से डेढ़ गुना फायदा होने का लालच देकर लोगों से पैसा लिया और बढ़ाकर दे दिए। जिससे लोग यकीन ले आए कि उनकी रकम डेढ़ गुनी हो सकती है। पत्नी और बच्चों ने यह यकीन दिलाया कि तांत्रिक का जिन्नात पर कब्जा है। वह कुछ भी करा सकता है। जिससे लोग उसके अंधविश्वास में आ गए।
\
इसके बाद उसने सिंभावली थाने के खागोई गांव निवासी गुलजार के अलावा नौगांवा सादात के गांव बोरी निवासी दिलशाद, इरफान, बुंदू , गजे सिंह सिंह निवासी कैलबकरी आदि एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।