फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुर्के में कांवड़ लेकर डिडौली पहुंचीं संभल की तमन्ना का हुआ स्वागत

विज्ञापन
डिडौली में कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए जाती सम्भल की तमन्ना मलिक। संवाद
विज्ञापन
डिडौली। संभल की तमन्ना मलिक बुर्के में कांवड़ लेकर हरिद्वार से संभल जाते समय खूब सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हर कोई उन्हें देखने को दौड़ पड़ा। शनिवार सुबह दस बजे उनका जत्था अमरोहा के डिडौली पहुंचा, जहां हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। मुस्लिम महिला द्वारा कांवड़ लाने के कारण पुलिस भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रही।
विज्ञापन


तमन्ना मलिक संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बेसई गांव की निवासी हैं। उन्होंने तीन साल पहले गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था। तमन्ना ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले मन्नत मांगी थी कि यदि उनकी शादी हुई तो वह हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आएंगी और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करेंगी।
इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही हैं। उनके साथ सैकड़ों कांवड़िये और परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है। तमन्ना मलिक कल महाशिवरात्रि पर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें