भाकियू की ब्लाक इकाई की एक पंचायत सोमवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में जिला सहकारी बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर सात प्रतिशत ब्याज वसूलने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। किसानों का आरोप था कि जिला सहकारी बैंक सात प्रतिशत ब्याज वसूल कर रहा है जबकि बिजनौर व अन्य जनपदों में यह दर तीन प्रतिशत ही है। गुस्साए किसानों ने शेरपुर रोड स्थित जिला सहकारी बैंक की तालाबंदी कर दी।
उत्तेजित किसानों को शाखा प्रबंधक ने समझाने का प्रयास किया। ब्लाक अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि किसान तीन प्रतिशत ही ब्याज देगा। तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान शिवकुमार त्यागी, चंद्रभान सैनी, सुभाष सिंह, जयपाल त्यागी, शिवचरन सैनी, सरदार सिंह आदि मौजूद थे।
हसनपुर(ब्यूरो)। भारतीय किसान संघ की गांव चकौरी में ब्लाक अध्यक्ष कोविंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई। जिला महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि चीनी मिल बंद हुए करीब तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है।
लेकिन,अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। ब्लाक अध्यक्ष कोविंद्र सिंह क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में आनाकानी किए जाने का आरोप लगाया। बिजलीघर किल्लत सहित कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर ओमचंद, अमीचंद, चंद्रपाल सिंह, हरीराम, रोहताश सिंह, महीपाल सिंह, रामसिंह, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।