अमरोहा। स्थानांतरण नीति के आधार पर जिले के कई अफसरों का गैर जनपद तबादला हुआ है। धनौरा के तहसीलदार सदानंद सरोज का बरेली में तबादला हुआ है। एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी का पीलीभीत और एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार रामपुर भेजे गए हैं। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी उन्नाव में भेजे गए हैं। हाथरस के सिकंदरा राऊ से ब्रजेश कुमार को स्थानांतरित किए गए हैं।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। वह जून 2017 से कार्यरत हैं। प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति को लेकर गुरुवार की देर रात तक लोगों की निगाहे टिकी रही। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव को बिजनौर और भूमि संरक्षण अधिकारी अवधेश यादव श्रावस्ती भेजे गए हैं। धनौरा के एडीओ पंचायत सीपी सिंह को हरदोई स्थानांतरण हुआ है, जबकि एडीओ विमल कुमार स्थानांतरण नीति की जद में नहीं आ सके हैं। इसके अलावा जिले को दो बीडीओ भी मिल गए हैं। संभल से रेनू कुमारी और लक्ष्मण प्रसाद का स्थानांतरण हुआ है। अब जिले में छह ब्लॉक के सापेक्ष चार बीडीओ हो जाएंगे। इसके अलावा एलडीएम प्रशांत कुमार को मथुरा भेजा गया है।