फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तब्लीगी इज्तिमा का समापन, कौम की तरक्की के लिए हुई दुआ

विज्ञापन
हसनपुर में इज्तेमा के समापन कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के कनेटा रोड पर चल रहे दो रोजा तब्लीगी इज्तिमा का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

मौलाना सलमान ने फरमाया कि अल्लाह ने इंसान को मिट्टी से बनाया है। सबको पैदा करने वाला अल्लाह है। कायनात के नक्शे को अल्लाह ने बनाया है। अल्लाह की नाफरमानी करने वालों को माफी नहीं मिलती है। कयामत के मैदान में अल्लाह का कलाम सच्चा है। हुजूर की तालीमात तमाम इंसानों के लिए रहमत है। उन्होंने फरमाया कि किसी को बुरा मत कहो, तुम्हारे अमाल ही हाकिम है।
विज्ञापन

मौलाना ने फरमाया तुम तौबा कर लो तुम्हारे ऊपर से मुसीबतें हट जाएंगी। नशे से दूर रहना चाहिए। तब्लीगी जमात पूरी दुनिया में अमन मोहब्बत का पैगाम देती है। इस दौरान कौम व मुल्क के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर मुफ्ती शोएब अहमद, हाफिज नसीम, हाफिज अकरम, कारी इरफान, कारी राशिद, मुफ्ती जैनुल आबेदीन, मौलाना हुसैन, मुफ्ती जुल्फिकार, मौलाना हुसैन, मुफ्ती मुजम्मिल, नफीस चिश्ती, कारी नदीम, सभासद शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें