फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक में कनेरक्टिवटी समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के सिंडीकेट बैंक में दूरसंचार की समस्या की वजह से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के ग्राहक कई दिनों से कनेक्टिविटी नहीं मिलने की वजह से बेहद परेशान हैं। व्यापारियों को इस वजह से व्यापार में घाटा उठाना पड़ रहा है वहीं किसानों को भी काफी परेशानी हो रही है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि दूरसंचार समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक में बीएसएनएल का इंटरनेट कनेक्शन है। बताया जाता है कि बीएसएनएल का सर्वर काफी परेशान कर रहा है। पिछले 10 दिन से ग्राहक कनेक्टिविटी की वजह से खाली हाथ वापस जा रहे हैं। न तो रुपये जमा हो रहे हैं और न ही आहरण हो पा रहा है। मोबाइल फोन व्यापारी अर्पित गर्ग का कहना है कि पिछले सात दिन से उसके खातों में रुपये जमा नहीं हो पाए हैं। इस वजह से उसकी साख खराब हो रही है और उस पर अनावश्यक कंपनी ब्याज लगा रही है। ज्वैलर्स अभिषेक गोयल का कहना है कि उसका जीएसटी का चालान जमा नहीं हो पा रहा है। उसको भी अकारण पेनल्टी देनी पड़ेगी। सोमवार को कई ग्राहकों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर शाखा प्रबंधक रजनीश गौतम का कहना है कि इंटरनेट कनेक्शन दूसरी दूरसंचार कंपनी का लिया जा रहा है। शीघ्र ही कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें