फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार के मरीजों में मिल रहे चिकनगुनिया के लक्षण, अस्पतालों में भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, बुखार के मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर पांच से छह दिन में ठीक होने वाला बुखार 10 से 15 दिन में सही हो रहा हैं। बुखार पीड़ित को पेट संक्रमण समेत कई अन्य परेशानियां भी हो रही हैं। ऐसे मरीजों की सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में भरमार है।
इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का खतरा ज्यादा रहता है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं। बुखार के बाद लोगों को शरीर में दर्द होने से चलना-फिरना भी मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 530 मरीज पहुंचे। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार के पहुंचे। बुखार के अलावा दर्द, खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन के मरीज भी अस्पताल में जांच कराने के पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में भीड़ अधिक के कारण लोगों को पंजीकरण और जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। बुखार आने के बाद लोगों के पैर और हाथों में दर्द, सूजन आ रही है। बुखार आने पर मरीज को ठीक होने में पंद्रह दिन तक लग रहे हैं और इसके बाद भी दर्द पूरी तरह नहीं जा रहा है। डॉक्टरों की सलाह पर डेंगू आशंकित चार मरीजों की जांच कराई गई। जबकि मलेरिया आशंकित सात मरीजों की जांच कराई गई। सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जनरल वार्ड में बुखार के 26 और डेंगू के एक मरीज का इलाज चल रहा है। सभी की सेहत में सुधार है। इस समय अस्पताल में पहुंचे वाले बुखार के मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एडीज इजिप्टी ही देता है चिकनगुनिया
डेंगू और चिकनगुनिया देने वाला मच्छर एक ही है, इसका नाम है एडीज इजिप्टी। ये मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और अमूमन दिन में ही काटता है, लेकिन कमरे में अधिक रोशनी होने पर रात में भी काट सकता है। एडीज मच्छर का लार्वा पनपने से रोककर लोगों को चिकनगुनिया की चपेट में आने बचाया जा सकता है।
बरतें एहतियात
- घर या आसपास पानी नहीं जमा होने दें।
- कूलर का पानी हर सप्ताह बदल दें।
- गमलों और गड्डों में पानी जमा नहीं होने दें।
- फॉगिंग कराकर एडीज मच्छर से बचें।
- हाथ-पैर को ढककर रखें, जिससे मच्छर न काटें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें