फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के संकल्प संग ‘शहर की सरकार’ अस्तित्व में

Wed, 13 Dec 2017 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला अमरोहा।  
विज्ञापन
अमरोहा में नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि जैन को पद की शपथ दिलाते एसडीएम।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने भाजपा की नीतियों पर भरोसा किया है। जाति और धर्म की दीवारों को तोड़कर बीजेपी प्रत्याशी शशि जैन को नगर पालिका परिषद का चेयरमैन बनाया है। पार्टी का सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास है और यही रहेगा। वह जेएस हिंदू इंटर कालेज के रामलीला मंच पर आयोजित पालिका चेयरमैन व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। इसका नतीजा ही है कि निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से किसी को कोई शिकायत नहीं रहेगी। वह सबके विकास का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश रोज नई ऊंचाईयों को छूता रहेगा। विधायक राजीव तरारा व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह नागर ने भी पार्टी के उद्देश्यों व कराए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखा। नव निवार्चित अध्यक्ष ने कहा कि मैं आप सबके सहयोग से विजयी बनी हूं। इसलिए अमरोहा के विकास को हमेशा तत्पर रहूंगी। विकास कराने में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
इससे पूर्व एसडीएम सुखवीर सिंह ने नव निर्वाचित चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभी 34 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर सीओ जितेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल कुमार जैन, अखिल जैन, निखिल जैन, युद्धवीर सिंह, शारदुल अग्रवाल, राजीव, गिरीश त्यागी, राम सिंह सैनी, राकेश वर्मा, मनोज वर्मा, पूरन सिंह सैनी, ओमप्रकाश गोला, डा.जीपी सिंह, लेखराज सैनी, डा.केएस सैनी, रमेश कलाल, बब्बू टंडन, विनोद, रविराज सरन अग्रवाल, मुकेश, प्रतीक शर्मा, विकास टंडन, अंकित गुप्ता, वीर अभिमन्यु, बाबूराम, विनोद सैनी, कैलाश, सुधांशु विश्नोई, डा.वंदना रानी गुप्ता, डा.मनन कौशल, गौरव कुमार, शुभम जैन, आशा आर्या, कमलेश सैनी, उषा चंडोक, उषा शर्मा, सीमा रायजादा, बेला जैन, मीनाक्षी जैन, शोभा जैन, अंजू गोयल, सुप्रिया खुराना, शशि जाटव, गोमती सैैनी, केला देवी, श्वेता यादव, पूजा, आदेश सैनी, संगीता चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें