फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोर से दुष्कर्म करने वाला निलंबित सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में किशोर से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक महिला ने रहरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि करीब 20 दिन पहले आरोपी सिपाही उनके 13 वर्षीय बेटे को ब्लॉक के पास स्थित एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के साथ ही मां ने पुलिस को घटना का वीडियो भी दिखाया था। साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही अनुराग तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी सिपाही अनुराग तोमर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। आरोपी सिपाही अनुराग तोमर बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बड़ोली का निवासी है और 2015 बैच का सिपाही है। पूर्व में उसकी तैनाती आदमपुर थाने में थी, लेकिन बिना सूचना के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसे विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें