फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौ नगर निकायों में कुत्तों का कराया गया सर्वे, 6273 चिन्हित

Thu, 09 May 2024 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले भर में लगातार कुत्तों की घटनाओं को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सर्वे कराया गया है। जिलेभर की नौ नगर निकायों में पालतू और आवारा कुत्तों की संख्या 6273 मिली है। जिसमें 2159 पालतू और 4114 आवारा कुत्ते हैं। खूंखार कुत्तों को पकड़वाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मंडी धनौरा, अमरोहा नगर और हसनपुर में कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हुई थीं। इतना ही नहीं सरकारी अस्पतालों में कुत्ता काटने के हर महीने डेढ़ हजार मरीज पहुंच रहे हैं। कुत्ते लगातार खूंखार हो रहे हैं, झुंड बनाकर घूमते हैं। अगर कोई कुत्तों के बगल से निकले तो हमला कर देते हैं। नगर निकाय क्षेत्र में कितने कुत्ते हैं, नगर पालिकाओं पर इसका रिकॉर्ड नहीं था। मामले को गंभीरता से लेकर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने नगर निकाय स्तर पर कुत्तों का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। अमरोहा नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि हसनपुर, अमरोहा, मंडी धनौरा, बछरायूं, गजरौला, जोया नौगांवा सादात, जोया और सैदनगली नगर निकायों में 2159 पालतू कुत्ते हैं, जबकि 4114 आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। सभी निकायों में कल कुत्तों की संख्या 6273 पाई गई है। अब आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें