फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशीली दवा के कारोबारी के घर पर चस्पा किया नोटिस

Thu, 09 May 2024 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नशीली दवाइयों के कारोबारी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बंद पड़ी दवाई फैक्टरी पर भी टीम गई। स्पेशल सैल ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। उसे सैल के सहायक आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 12 मई तक का समय दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने बीते बृहस्पतिवार को सलेमपुर गौसाईं में नशीली दवाई बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें बनाई जाने वाली नशीली दवाइयों को बाहर सप्लाई किया जाता था। फैक्टरी स्वामी गजरौला के लोहिया नगर का संजय शर्मा है। जो किराए पर रहता था। फैक्टरी पकड़े जाने के बाद से ही वह फरार है। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। बुधवार को छह सदस्यीय एक टीम गजरौला पहुंची। स्थानीय पुलिस लेकर उसके घर गई, लेकिन उसके घर बाहर से ताला लगा होने के कारण टीम ने गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। उसे स्पेशल सेल के सहायक आयुक्त के कार्यालय में उनके समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 12 मई तक का समय दिया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें