फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया फार्म हाउस हत्याकांड : स्वतंत्र गवाह न वीडियोग्राफी, हत्यारोपी चौकीदार बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया बाईपास के फार्म हाउस हत्याकांड में सेशन जज अजय तेवतिया की अदालत ने हत्यारोपी सांघी गांव निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू को बरी कर दिया। आठ अप्रैल को दिए निर्णय में कोर्ट ने कहा, न तो स्वतंत्र गवाह है, न ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। पीड़ित व पुलिस पक्ष हत्या की कड़ी जोड़ने में नाकाम रहा।
विज्ञापन

यूपी के अमरोहा जिले के गांव मोहम्मदी सराय निवासी अमृत सिंह ने अगस्त 2022 में शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी। आरोप था कि उनका बेटा मनोज (25) परिवार सहित राजस्थान के गोगामेड़ी लड़के का मुंडन कराने गया था।
वापस आते समय मनोज की पत्नी रजनी का फोन आया, बोलीं-रोहतक बाईपास पर जब यात्रियों से भरी बस रुकी तो मनोज रात करीब 12 बजे घूमने निकल गए। बाद में रास्ता भटक गए। बाद में ढूंढने पर मनोज का शव बाईपास रोड पर खेत में मिला था। सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

छानबीन की तो पता चला कि फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार सांघी निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू ने ही रास्ता भटककर फार्म हाउस के अंदर आने पर मनोज की हत्या की है। पुलिस ने जयभगवान उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट में पत्नी बोलीं-पता नहीं किसने की हत्या
गवाही के दौरान मृतक की पत्नी रजनी ने कहा कि रोहतक के आउटर बाईपास के पास सुनारिया स्थित गुरुनानक ढाबे पर रात एक बजे बस रुकी थी। जब वे चाय पी रहे थे, तभी मनोज शौच की कहकर टहलने चले गए थे। बाद में शव ढाबे से एक किलोमीटर दूर मिला था। उन्हें नहीं पता कि पति को किसने चोटें मारी हैं। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी जयभगवान उर्फ जग्गू को बरी कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें