हसनपुर। पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले एक मैरिज हाल में हुए किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
बताते हैं कि करीब डेढ़ माह पहले गजरौला की एक 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ हसनपुर के एक मैरिज हॉल में स्वागत द्वार पर खड़ी होने के लिए मजदूरी पर आई थी। इस दौरान क्षेत्र के गांव निवासी कुछ युवक बरात में दावत खाने पहुंचे थे, चार युवकों ने किशोरी को अपनी बातों में उलझा लिया था और वह मैरिज हॉल के कमरे में लेकर गए थे। वहां पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे गांव करनपुर माफी निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपी अतुल और आकाश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी इस मामले में एक आरोपी और आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। संवाद