फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप, तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
अमरोहा में आत्महत्या की धमकी के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित विजय बाबू को समझाते डिप्टी कलेक्टर ? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। टीपी नगर के तत्कालीन चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ित करने, 50 हजार रुपये वसूलने और मकान पर कब्जा करने के मामले में सुनवाई नहीं होने से आहत अधेड़ ने कलक्ट्रेट में आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस तैनात रही। पुलिस और खुफिया तंत्र ने पीड़ित को नजरबंद कर लिया। कलक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और समझाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयओम नगर निवासी विजय बाबू का आरोप है कि 5 मार्च 2018 को टीपी नगर के तत्कालीन चौकी प्रभारी ने एक हेड कांस्टेबल की पत्नी से मारपीट करने और अश्लील हरकत करने के झूठे आरोप में हिरासत में लिया था। चौकी में बैठकर प्रताड़ित भी किया था। महिला को जबरदस्ती 50 हजार रुपये दिलवाए गए। जबकि महिला ने कोई शिकायत नहीं की थी। इसका खुलासा सूचना के अधिकार में हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई। डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर मकान पर कब्जा करने और मारपीट करने संबंधित चार मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। विजय बाबू ने सीएम को पत्र भेजकर मकान कब्जा मुक्त और 50 हजार रुपये वापस कराने की मांग की थी। ऐसा नहीं होने पर आठ सितंबर को डीएम कार्यालय परिसर में आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इसी जानकारी होते ही पुलिस मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच गई। पुलिस और खुफिया तंत्र ने उसके नजरबंद कर लिया। इसके बाद भी पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर डिप्टी कलक्टर के पास पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित को समझाकर घर भेज दिया। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि पीड़ित कलक्ट्रेट में एसडीएम को अपनी शिकायत दर्ज कराने आया था। पूरा घटनाक्रम अमरोहा नगर का है, इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें