फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-मसाले की क्वालिटी खराब देख डीएम बोले, धांधली रोकें वरना होगी एफआईआर

विज्ञापन
सहसपुर अलीनगर में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईंट की गुणवत्ता और मसालों का अनुपात खराब देेख डीएम उमेश मिश्र का तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने जेई को फटकार लगाई। इसके अलावा नोटिस जारी का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट मैनेजर को से कहा कि धांधली को रोकें वरना एफआईआर कराएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से क्वालिटी को परखने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र सहसपुर अलीनगर में 12.60 करोड़ की लागत से बनने वाले पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने परिसर में घूम कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। ईंट की क्वालिटी बेहद खराब मिली। इसके अलावा सीमेंट, मौरंग और गिट्टी का अनुपात सही नहीं मिलने पर पारा चढ़ गया। कहा कि क्वालिटी को मानक के अनुरूप रखें। वरना एफआईआर कराएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक मजदूर लगा कर काम कराएं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में कार्य में प्रगति नहीं आई तो जेई और ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ईंट की क्वालिटी को सुधार किया जाए। इसके अलावा मसालों की क्वालिटी को ठीक करें। निर्धारित डिजाइन के अनुसार कार्य कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से कहा कि क्वालिटी को जांच परख लें। कह कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें