फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी में एक युवक ने कनपटी पर गोली दाग कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों की युवक की हालत देखकर चीख निकल गई। वह औंधे मुंह पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी होने पर परिजन बिलख कर रो पड़े। परिजनों के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद से वह बेड पर ही था, इसके चलते अवसादग्रस्त हो गया था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम ढ्योटी निवासी चरन सिंह ने गांव के बाहर खेत में ही मकान बना रखा है। शनिवार की सुबह उनके 25 वर्षीय पुत्र कर्मवीर सिंह उर्फ रिंकू ने घर के भीतर बने कमरे में कनपटी पर गोली दागकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन अंदर की ओर दौड़े। कमरे में रिंकू का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुच गए। हर कोई घटना के बारे में जानने का प्रयास कर रहा था। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय फोर्स के गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। सीओ सतेंद्र कुमार भी आ गए थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इकलौता पुत्र था रिंकू
बछरायूं। इकलौते पुत्र द्वारा गोली मार कर आत्महत्या किए जाने की जानकारी होने पर माता-पिता पर वज्रपात सा हो गया। माता-पिता को लगता था कि रिंकू उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जवान बेटा ही अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय अपने बूढ़े मां-बाप को बेसहारा छोड़ गया। जवान बेटे के शव से लिपट कर माता-पिता बुरी तरह बिलख रहे थे। उनका कहना था कि अब वह अपना जीवन किसके सहारे काटेंगे। अपने माता पिता के साथ वह खेती में हाथ बंटा रहा था। मां तो कई बार गश खाकर गिर पड़ी। मौके पर आए रिश्तेदारों ने काफी मुश्किल से उनको संभाला।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक अवसाद में था रिंकू
बछरायूं। लगभग एक साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रिंकू मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसका काफी उपचार कराया गया था लेकिन काफी अरसे से बेड पर रहने व दिमाग में लगी चोट के कारण वह ऊब गया था। परिजनों के मुताबिक रिंकू काफी अरसे से मानसिक अवसाद की स्थिति में था। लेकिन उनको यह उम्मीद कतई नहीं थी कि वह मानसिक अवसाद में ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें