फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले की तैयारियों में बाधा बन रही 900 बीघे में खड़ी गन्ने की फसल

Sat, 11 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले की तैयारियों में 900 बीघे में खड़ी गन्ने की फसल बाधक बनी है। इससे मेले के सेक्टर और सड़क बनाने का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने का काम कर रहा है। डीएम ने जिला पंचायत को नक्शा बनाने के निर्देश दिए हैं लेकिन मेला स्थल के करीब 900 बीघे रकबे पर गन्ने की फसल खड़ी है। जिसके कारण मेले की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। मेले के लिए न तो सेक्टर बन पा रहे हैं और न ही सड़क बनाए जाने का काम तेजी पकड़ रहा है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि 900 बीघे रकबे पर खड़ी फसल कटवाने के लिए किसानों से वार्ता की जा रही है। वह मौके पर जाकर भी किसानों से बात करेंगी। फसल कटवाने के लिए कहा जाएगा।
तिगरी मेला सकुशल कराने के लिए दिए जरूरी निर्देश

अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने ऐतिहासिक राजकीय तिगरी मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए की गई तैयारियों, प्रबंध के संबंध में अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को एसपी सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। एसपी ने गंगा घाट, गंगा रोड, रूट डायवर्जन व्यवस्था, मचान, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, कोतवाली समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए संबंधित को निर्देशित किया। कहा कि श्रद्वालुओं के वाहनों के लिए पार्किग स्थल, मेले में प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मदद से कंट्रोल रूम से सतर्क दृष्टि रखी जाए, मेले के दौरान गंगा घाट पर समुचित पुलिस बल लगाकर भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए। गोष्ठी के दौरान एएसपी, सीओ धनौरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक गजरौला व धनौरा, प्रभारी यातायात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें