फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का 450 करोड़ से अधिक बकाया, चीनी मिलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में चीनी मिल पहल नहीं कर रही है। गन्ने की खरीदारी और भुगतान की तारीख में काफी अंतर है। अब तक चीनी मिलों पर 450.67 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया नहीं मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गन्ना खरीद और भुगतान में कई महीने का अंतर हो गया है। महज सात चीनी मिलों ने मार्च में भुगतान किया है। डीएम ने मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उनके निर्देश के बाद चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। इसके चलते हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 459.46 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। यहां के किसान आस पास के 11 चीनी मिलों में गन्ने की सप्लाई करते हैं। चीनी मिलों में पेराई बंद हुए लगभग दो महीना हो गया है लेकिन बकाया भुगतान में रुचि नहीं दिखा रही है। अब तक कुल 450.67 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। भुगतान की प्रगति बेहद खराब है। किसान संगठनों ने कई बार प्रदर्शन किया है, लेकिन चीनी मिल प्रबंधन पहल नहीं कर रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि 27 अप्रैल के बाद चीनी मिल ने भुगतान नहीं किया है। इसमें मार्च में भुगतान करने वाली सात चीनी मिल शामिल हैं, जबकि दो चीनी मिलों ने अप्रैल में भुगतान किया है। इसके अलावा दो चीनी मिलों के भुगतान की स्थिति बेहद खराब है। इनके प्रबंधन ने किसानों का भुगतान फरवरी में किया है।
- चीनी मिलों को भुगतान में हीलाहवाली पर नोटिस जारी किया गया है। मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों का हित प्राथमिकता में है। अविलंब भुगतान के लिए निर्देश दिया गया है। हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें