फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख क्विंटल और गन्ने की पर्ची जारी, पेराई में पीछे हैं आठ चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों के खेत में खड़ें तीन लाख क्विंटल से अधिक और गन्ने की पर्ची जारी कर दी गई है। दरअसल इन चीनी मिलों में पेराई का 10 वां चक्र पूरा हो गया है, जबकि आठ चीनी मिलों में फिलहाल नौवें चक्र की पेराई चल रही है। किसानों के खेत में खड़ें पेराई योग्य सभी गन्ने की खरीदारी की जाएगी। किसानों के गन्ने का सर्वे चीनी मिल और गन्ना विभाग के कर्मचारी संयुक्त रुप से कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 94,952 हेक्टेयर में गन्ने की बोआई हुई है। किसानों का 11 चीनी मिलें गन्ना खरीदती हैं। अब तक चीनी मिलों ने 360 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी कर ली है। अनुमान के मुताबिक जिले के किसानों का अभी पांच लाख क्विंटल गन्ना खेत में खड़ा है। सरकार ने किसानों के पेराई योग्य गन्ने की खरीदारी के निर्देश दिए हैं। इसकी चीनी मिलों द्वारा खरीदारी होनी है। इसके तहत गन्ना सहकारी समिति और चीनी मिल प्रबंधन हरकत में आ गई है। गन्ना विभाग में 12 पखवाड़ा यानी छह महीने के पेराई का सीजन होता है। चीनी मिलों में नवंबर से पेराई शुरु हुई है। पहले चरण में 300 लाख क्विंटल गन्ने का सर्वे पूरा हो गया है। संबंधित किसानों को गन्ने की पर्ची एमएमएस से जारी की जा रही है। ताकि किसानों को पर्ची के लिए चक्कर नहीं काटना पड़े। मैसेज को दिखा कर गन्ने की तौल करा सकते हैं इसके अलावा तौल केंद्र में भी किसानों की पर्ची उपलब्ध रहेगी। वहीं अभी आठ चीनी मिलों में नौंवां चक्र चल रहा है। इसके चलते इन चीनी मिलों से जुड़े किसानों के गन्ने का सर्वे शुरु नहीं हो सका है। इसमें तीन चीनी मिले जिले में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें