फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किसानों के खेतों से सबमर्सिबल के स्टार्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने एक ही गांव के नौ किसानों के सबमर्सिबल पर लगे स्टार्टर चोरी कर लिए। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के खाता गांव की है। यहां पर गुरुवार की रात चोरों ने किसान राम सिंह, कृपाल सिंह, गंगासरन, धर्मवीर सिंह, धर्म सिंह, शिवचरन सिंह, गजेंद्र सिंह समेत नौ किसानों के खेतों पर लगे सबमर्सिबल के स्टार्टर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। नौ सबमर्सिबल के स्टार्टर चोरी होने से किसानों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। किसान जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्टार्टर चोरी की घटना में तहरीर दे दी गई है।
0000000000000000000
कोटरी के ताले और नकब लगाकर दिया वारदात को अंजाम
रजबपुर। ग्रामीणों के मुताबिक अधिकांश किसानों के सबमर्सिबल की कोठरी बनी हुई है। लेकिन चोरों ने कई कोठरी में नकब लगाया और कई के ताले तोड़कर स्टार्टर चोरी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें