फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नई तहसील के पास बनेगा सब रजिस्ट्री कार्यालय, जमीन का हुआ बैनामा

Fri, 20 Mar 2026 10:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नवनिर्मित तहसील परिसर के पास सब रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण अब जल्द शुरू किया जाएगा। सब रजिस्ट्री कार्यालय के लिए भूमि का बैनामा प्रक्रिया पूरी हो गई। इसकी खुशी में तहसील बार एसोसिएशन हसनपुर के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रसेन अग्रवाल का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने बताया कि इस कार्य में निरंतर सहयोग के लिए हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल एडवोकेट व ग्राम करनपुर माफी स्थित तहसील परिसर के पास जमीन दान देने वाले समाज सेवी संजय अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल के सहयोग के लिए उनका सभी अधिवक्ताओं ने आभार जताया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महावीर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष महिपाल सिंह, सुनील भटनागर, वीर सिंह, नरेशपाल सिंह, सुबोध शर्मा, विजेंद्र गहलोत, संजय चौहान, नासिर अली, शेर सिंह भड़ाना, मौहम्मद नवेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें