फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विज्ञान प्रदर्शनी में हुनर दिखाएंगे विद्यार्थी

Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सभी स्कूलों में यह प्रदर्शनी दो वर्गों में आयोजित होंगी। विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी के बाद 16 सितंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। इसमें सफल होने पर बच्चों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में बच्चों में विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी में नवाचार व रचानात्मक प्रयोग और आविष्कारशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी के आयोजन के बाद जिला व मंडल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सफल बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।
प्रदर्शनी में पर्यावरण, जैवविविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना-संचार व गणित और भौतिक विज्ञान से संबंधित विषयों पर अपने मॉडल तैयार कर सकते हैं। प्रदर्शनी में हर विषय के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर वर्गों में किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय से जूनियर व सीनियर वर्ग से कम से कम एक मॉडल का चयन करना अनिवार्य किया गया है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें