अमरोहा। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अब और भी सहूलियत मिलेगी। एनसीईआरटी ने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स का संचालन किया है। इस सुविधा का लाभ विद्यार्थी स्वयं पोर्टल के माध्यम से ले पाएंगे।
एनसीईआरटी ने कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स लांच किए हैं। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। कोर्स पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके लिए एनसीईआरटी के समर्थ पोर्टल पर 22 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके है, जो 22 फरवरी तक जारी रहेंगे।
एनसीईआरटी ने कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। यह कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। कोर्स पूरा करने और परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके लिए एनसीईआरटी के समर्थ पोर्टल पर 22 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं।
पोर्टल पर 22 फरवरी तक नामांकन किए जा सकते हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अब छात्र-छात्राओं ने शुरू कर दी हैं। कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए कई फ्री कोर्स उपलब्ध कराए हैं। यह कोर्स बोर्ड एग्जाम की तैयारी को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। छात्र इनका लाभ बिना किसी शुल्क के ले सकते हैं।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि कक्षा 12 के छात्रों के लिए अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित, अंग्रेजी जैसे विषयों के कोर्स उपलब्ध हैं। कक्षा 11 के छात्रों के लिए भी कोर्स उपलब्ध हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं और यह 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।