फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्यार्थियों ने समझा पुलिस के काम करने का तरीका

Sat, 26 Jul 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सैदनगली थाने का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पुलिस के काम करने का तरीका समझा। कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। थाने के कामकाज व एफआईआर दर्ज करने के बारे में भी जाना। पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया।
शिक्षकों के नेतृत्व में शुक्रवार को छात्र-छात्राएं अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत सैदनगली थाने में पहुंचे। थाना प्रभारी विकास सहरावत व महिला सिपाही ने विद्यार्थियों को थाने के कई अनुभागों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) और अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, हवालात और मालखाना को देखा। पुलिस अफसरों ने इन स्थानों की भूमिका और वहां होने वाले कार्यों के बारे में समझाया जिससे विद्यार्थियों को पुलिस की दैनिक गतिविधियों की बेहतर समझ मिली। इससे विद्यार्थियों को न केवल कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी मिली, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ सीधा संवाद करके उनके मन में पुलिस के प्रति बनी भ्रांतियां भी दूर हुईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय, वरिष्ठ अध्यापक अरुण कुमार, उप प्रधानाचार्या हितेश रानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें