फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Wed, 20 Aug 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। गोया वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को सैदनगली थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की। पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही इससे बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत गोया वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षकाें के नेतृत्व में सैदनगली थाने पहुंचे। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने विद्यार्थियों को पुलिस के विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति छात्रों को जागरूक किया। साथ ही उनसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और अन्य डिजिटल जालसाजी से बचने के उपाय साझा किए।
महिला सिपाही मेघा रानी ने भी छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका और चुनौतियों को करीब से समझने का मौका मिला। इस दौरान अध्यापक मुनीश त्यागी, रंजना रानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें