फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्यार्थियों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया। उन्होंने समझा कि पीड़ित को थाने पहुंचने के बाद क्या करना होता है। रिपोर्ट कैसे दर्ज होती है। महिलाओं से संबंधित समस्याएं कैसे सुनी जाती हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को महिला और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी कोतवाली हसनपुर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक कुमरेश त्यागी ने विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी दी। विद्यार्थियों के जिज्ञासा भरे सवालों के जवाब भी दिए। पुलिस ने समझाया की बच्चों को मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। ताकि, साइबर ठगी का शिकार न हो जाएं। किसी भी समस्या पर पुलिस का सहयोग लें। जांच में पुलिस की मदद करें। कंप्यूटर रूम में महिला कांस्टेबल डॉली शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। हेल्प लाइन नंबरों 112, 1090 की भी जानकारी दी। इस दौरान व्यायाम शिक्षक अभिषेक चौधरी, कस्बा इंचार्ज संदीप कुमार, महिला कांस्टेबल मानसी मुल्तानिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें