फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंजा कुश्ती में जयशिव कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संभल में आयोजित हुई द्वितीय अंतरविद्यालयी राज्य पंजा कुश्ती में जयशिव कन्या इंटर कॉलेज बुडेरना की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने चार गोल्ड और पांच सिल्वर समेत नौ मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

काॅलेज की प्रधानाचार्या पूनम चाहल ने बताया कि द्वितीय अंतरविद्यालयी राज्य पंजा कुश्ती का आयोजन संभल में आठ से दस नवंबर तक किया गया था। जिसमें सब जूनियर वर्ग में सोनिका भारवर्ग 47, हंसिका भारवर्ग 48 व भूमिका 53 किलोग्राम भारवर्ग में खेलीं। मिनी जूनियर में हंसिका देवल भारवर्ग 37, प्राची भारवर्ग 39 और निधि पाल भारवर्ग 42, वंशिका भारवर्ग 46, निशा शर्मा भारवर्ग 50 और राधिका 51 किलोग्राम भारवर्ग में खेलीं। जिसमें सभी छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में शानदार जीत हासिल करते हुए मेडल पर कब्जा जमाया। चार गोल्ड व पांच सिल्वर मेडल समेत कुल नौ मेडल हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता में उनका विद्यालय प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। कालेज कि प्रबंधक चारु शर्मा ने सभी छात्राओं, प्रधानाचार्या व शिक्षकों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें