फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अबेकस से पल भर में सवाल हल कर रहे परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी

Fri, 31 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय चौबारा के विद्यार्थी कठिन अंकों की गणना पल भर में कर सबका चौंका देते हैं। इसके लिए वह न कॉपी इस्तेमाल करते हैं और न ही पेन या पेंसिल। विद्यालय की सहायक अध्यापिका गीता वर्मा के काफी समय से तैयारी कराने के बाद विद्यार्थी निपुण हुए हैं।
चौबारा में संविलियन विद्यालय है। इसमें प्राथमिक विद्यालय में 132 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 146 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। विद्यालय में नवाचार के तहत सहायक अध्यापिका गीता वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण करने के लिए लीक से अलग हटकर पढ़ाया जा रहा है। वह कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों को अबेकस विधि से गणित की तैयारी करा रही हैं। कक्षा सात के विद्यार्थी इस कदर निपुण हो गए हैं कि वह कठिन से कठिन अंकों के सवालों को पलक झपकते ही हल कर देते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए वह न तो कॉपी का इस्तेमाल करते हैं और न ही पेन या पेंसिल का। बच्चों से विज्ञान के मॉडल तैयार कराते समय अबेकस टूल बनवाए, जिसमें थर्माकॉल, धागा व मोती का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में चौबारा के अलावा अन्य किसी विद्यालय में अबेकस विधि से गणित की तैयारी नहीं कराई जा रही है। गीता वर्मा का प्रयास सराहनीय है।




विद्यालय में छात्रों से अधिक है छात्राओं की संख्या
चौबारा के संविलियन विद्यालय में छात्र के मुकाबले छात्रों की संख्या ज्यादा है। विद्यालय में 278 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। इसमें 113 छात्र व 165 छात्राएं हैं। बीईओ आरती गुप्ता ने बताया कि चौबारा के अलावा किसी भी परिषदीय विद्यालय में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक नहीं है। स्कूल की शिक्षिका गीता वर्मा विद्यार्थियों को विज्ञान के मॉडल भी तैयार करातीं हैं। बीते साल ब्लॉक स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में कक्षा सात की खुशी व आठवीं की याचिका ने द्वितीय और अर्शी परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अजय पाल सिंह का कहना है कि उनके विद्यार्थी पढ़ाई में अलग पहचान बनाए हुए हैं।
विज्ञापन





इस तरह मिली प्रेरणा

बच्चों को लीक से अलग हटकर तैयारी करा रहीं गीता वर्मा का कहना है कि उनकी बेटी काव्या वर्मा एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। वह ऑनलाइन अबेकस की तैयारी कर रही है। जिसका दो साल का 1.20 लाख रुपये खर्च आया। बेटी को तैयारी कराते समय उनको भी अबेकस सीखना पड़ा। बेटी को सीखते देख उनके मन में ख्याल आया कि वह जिस विद्यालय में पढ़ा रही हैं, उनको भी सिखाना चाहिए। गीता वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी को अबेकस में गोल्ड मेडल मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें