फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र की गला दबाकर हत्या

Tue, 28 Nov 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ मंडी धनौरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से लापता कक्षा पांच के छात्र का शव रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़ा मिल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वसी मुस्तकम निवासी अलाउद्दीन का 12 साल का बेटा अनस कक्षा छह का छात्र था। वह बीती 22 नवंबर की शाम घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश के बावजूद नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। रविवार की शाम अनस का शव निकटवर्ती गांव शेरपुर से सट कर बह रही रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़ा मिला था। अनस का मुंह जंगली जानवरों द्वारा नोंच लिया गया था। शव की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का मानना था कि अनस खेलते हुए जंगल में पहुंच गया होगा और किसी जानवर का शिकार बन गया होगा। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनस की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हो गई। माना जा रहा है कि अनस की हत्या जमीनी विवाद में की गई है। अलाउद्दीन का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। परिजन रिपोर्ट लिखाने की तैयारी कर रहे थे। थानाध्यक्ष ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें