बीएससी के छात्र ने शुक्रवार शाम चार बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शुक्रवार शाम चार बजे शर्ट और जींस पहने एक युवक रामगंगा पोषक नहर के पुल के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। उसके पास साइकिल भी थी। इसी दौरान गजरौला से चलकर नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नहर के पुल के पास आई।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ट्रेन नजदीक आते ही युवक की बैचेनी बढ़ी और उसने ट्रेन के इंजन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कपड़े की जेब आदि की तलाशी ली पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में उसकी शिनाख्त थाना धनौरा के गांव रामपुर तगा के रहने वाले भोपाल सिंह के पुत्र शिवम के रूप में हुई, वह बीएससी क छात्र था। सूचना पर परिजन पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया।