फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र सो रहा था, नौकर ने अंधेरे में जेसीबी चढ़ा दी

Tue, 03 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जंगीगंज के मेलौना गांव में मकान को गिराता जेसीबी।
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के खेत में सो रहे बीफार्मा के छात्र की जेसीबी के नीचे दबकर मौत हो गई। ईंट भट्ठा मालिक का बेटा छात्र रात में भराव के लिए गया था। थोड़ी देर बाद छात्र जाकर सो गया था। परिजनों ने बिना कार्रवाई उसका अंतिम संस्कार कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुुुरा हाल था।
विज्ञापन


कोतवाली के मीरपुर गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक अंसार का बेटा आसिफ (20) निजी कालेज में बीफार्मा का छात्र था। वह रविवार की रात ट्रैक्टर लेकर असगरीपुर के जंगल में रेत लेने गया था। चालक ट्रैक्टर से रेता ढोने लगा। गांव के ही नूरान के साथ आसिफ खेत में ही सो गया। जेसीबी से खनन कर ट्रालियों में रेता भरा जा रहा था।

सोमवार को तड़के चार बजे नूरान उठ कर शौच को चला गया। आसिफ सोता रहा। जैसे ही  चालक ने जेसीबी बैक की, जमीन पर सो रहे छात्र के सिर पर चढ़ गई। सिर कुचल जाने से उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से हाहाकार मच गया। जेसीबी को छोड़ चालक फरार हो गया। खबर लगते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें