फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी सेे बातें करने में पिटा बैंक अफसर

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़े बैंक के अफसर (पीओ) को अपनी आधी उम्र से कम की युवती को फोन पर परेशान करना भारी पड़ गया। पत्नी को परेशान करने पर भड़के सिपाही ने चालाकी से पीओ को बुलाकर जमकर धुनाई कर दी। काफी देरतक हंगामा होता रहा। तहरीर देने पर कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज के आदेश भी कर दिए, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और तहरीर वापस ले गई।
विज्ञापन


जिले में तैनात एक सिपाही की पत्नी मुरादाबाद में कोर्स करती है। इसके लिए रोजाना वो बस से  आती जाती है। मुरादाबाद के ही एक अग्रणी बैंक में दिल्ली निवासी व्यक्ति पीओ के पद पर कार्यरत है। रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुका ये अधेड़ भी बस से मुरादाबाद आता-जाता है। बताते हैं कि पीओ ने चार-पांच दिन पहले सिपाही की पत्नी से अपना फोन खराब होने की बात कहते हुए उसका मोबाइल मांग लिया। इसके बाद अपने नंबर पर उससे मिस कॉल कर दी। बाद में फोन वापस कर दिया। 

इसके बाद से सिपाही की पत्नी के मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान करने लगा। बताते हैं कि पीओ उससे अपनी पहचान छुपाकर अश्लील बातें करने  लगा। काफी मना करने पर भी आरोपी नहीं माना तो परेशान युवती ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। सिपाही ने अपनी पत्नी से उसे फोन कर जोया बुलाने को कहा। युवती के फोन करने पर पीओ महाशय भी उससे मिलने की चाह में कार से जोया आ धमके।
विज्ञापन


यहां पहले से ही इंतजार में खड़े सिपाही अपने एक अन्य साथी के साथ उन्हें धर दबोचा। बताते हैं कि दोनों सिपाहियों ने रिटायरमेंट के कगार पर खड़े बुजुर्ग आशिक को जमकर हड़काया। धुनाई के बाद उन्हें डिडौली कोतवाली ले गए। यहां मामले की तहरीर  दी गई। कोतवाल ने भी तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने आदेश कर दिए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और तहरीर वापस ले ली गई। मामले को लेकर काफी देर तक कोतवाली में हंगामा होता रहा।


बिना पहचान फोन देना पड़ा भारी
पीओ ने बस पर अरजेंट काल कलने का बहाना बनाकर युवती से मोबाइल ले लिया था। इसके लिए उसने अपना मोबाइल खराब होने का बहाना बनाया था और महिला से मोबाइल से अपने फोन पर मिस काल कर उसकी नंबर हासिल कर लिया। लड़कियों को किसी अंजान आदमी को अपना मोबाइल देने से पहले पूरी जांच परख कर लेनी चाहिए।

फोन के ही खेल में फंसा
अमरोहा। आरोपी बैंक पीओ डेढ़ माह बाद ही रिटायर होने वाला है। धोखे से उसने युवती का नंबर ले लिया और बाद में पहचान छिपाकर उसे परेशान करने लगा। बाद में इसी फोन के खेल में वह फंसकर जोया आ पहुंचा और पकड़ा गया।  


पहले मामले की तहरीर दी गई थी, इस पर छेड़खानी के रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी दे दिए गए थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण तहरीर वापस ले ली गई।
विज्ञापन

विवेक कुमार शर्मा, कोतवाल डिडौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें