फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबाइल फोन चलाने से रोका तो छात्र ने दी जान

Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर कक्षा 11 के छात्र ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देखा तो परिजन सहम गए। हालांकि परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
हसनपुर के एक मोहल्ले में बुधवार रात करीब नौ बजे एक किशोर मोबाइल चला रहा था। उसकी मां ने किसी काम के लिए प्लास लाने के लिए कहा।
साथ ही उसे मोबाइल चलाने से मना कर दिया। इसी बात से खफा होकर किशोर ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। छात्र काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजनों उसके कमरे में पहुंचे, तो छात्र फंदे पर लटका था। परिजन आनन-फानन में किशोर को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर नगर के एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ता था। उसके पिता गजरौला की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, जो एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। घायल अवस्था में घर पर ही उनका उपचार चल रहा है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें