फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो जेल भरो आंदोलन 16 से 

Wed, 31 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा
विज्ञापन
जोया स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में नारेबाजी करते डिप्लोमा होल्डर्स।
विज्ञापन

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 16 से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, जिसकी अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सरकार ने जेई को 4800 रुपए ग्रेड पे नहीं दिया है, जिसके विरोध में 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 5, 6 व 7 सितंबर को लखनऊ में क्रमिक अनशन होगा। 12 से 15 सितंबर तक पूर्ण हड़ताल रहेगी। अगर सरकार ने फिर भी मांग  नहीं मानी तो 16 से  जेल  भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में लोनिवि के अलावा सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग के कर्मचारी शामिल थे। धरने को संदीप सक्सेना, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जद्दन खां, अभय कुमार, जगदीश सिंह, ब्रिजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। धरने का संचालन सचिव बलराम सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें