फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में धरना प्रदर्शन के नाम रहा सोमवार

Tue, 19 Jun 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजालायअमरोहा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें सफाई कर्मचारियों की सालों से लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की गई है।  
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को भी दूसरे विभागों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समान ही 1900 रुपये ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। साथ ही पे रोल को समाप्त कर वेतन आहरण की सुविधा दी जाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रोन्नत और गांवों में बने परिषदीय विद्यालयों में सफाई करने के काम से मुक्त किया जाए। सफाई कर्मचारियों ने पंचायत राज विभाग में सुपरवाइजर के पद स्वीकृत करने और अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के सफाई कर्मचारियों का वेतन एक ही मद में दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने के साथ ही सफाई कर्मचारी का पद नाम बदलकर पंचायत सेवक करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह, जयपाल सिंह, तेजपाल सिंह, मुरारी, विजेंद्र चंद्रा, यशपाल सिंह, सुनवीर सिंह, शौकीन खां, संतरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, जगदीश सिंह, रूपचंद, मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें