फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 962 तालाब अभी भी सूखे

Tue, 19 Jun 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
गिरते भू जल स्तर को बचाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने तालाब भरने की योजना शुरु की। जिसमें मनरेगा के तहत तालाबों खुुदाई कराते हुए पानी से लबालब किया जाना था। जिसमें 541 तालाबों पानी भर लिया गया है। वहीं 962 तालाबों पानी भरना बाकी रह गया है।  
विज्ञापन

पिछले महीने मनरेगा के तहत पाट लिए गए तालाबों को खुदवाने की प्रक्रिया शुरु हुई। बाकायदा जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने पूजा अर्चना करते हुए तालाबों की खुदाई शुरु कराई थी। सभी पंचायतों में तालाबों को खोदा जाने लगा। कुछ पहले ही सूखे पड़े थे। जिनमें पानी भरा जाना था। 
गौरतलब है कि अमरोहा ब्लाक के छह ब्लाक मे केवल गंगेश्वरी को छोड़कर सभी डार्क जोन में शामिल है। पांच ब्लाकों में भू जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। अगर तालाबों को नहीं बचाया गया तो आने वाले समय में हालात भयंकर हो जाएंगे। जिसके चलते ही शासन स्तर से पानी भरने की कवायद शुरु हुई। खैर तालाबों में पानी भरा जाने लगा लेकिन, काफी पंचायतों में यह अभियान ठिठक कर रह गया है। सूत्रों की मानें तो कुछ प्रधान भी रुचि नहीं ले रहे हैं। कुछ जगहों पर तालाबों के पास पानी भरने के लिए नलकूप या नहर का साधन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें