फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आवारा कुत्तों ने मासूम पर किया हमला, रेफर

Thu, 14 May 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंसक कुत्तों ने फिर एक मासूम को निशाना बनाया है। कुत्तों के हमले में घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला कॉलोनी मुबारकपुर कला के झुंड ने बुधवार दोपहर
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला पीर नगर पक्का पुल निवासी सादिक का दस वर्षीय बेटा अल्फेज कक्षा दो का छात्र है। अल्फेज की ननिहाल हसनपुर के अब्दुल्ला कॉलोनी में है। वह अपनी ननिहाल में आया हुआ था। बुधवार दोपहर वह पड़ोस के बच्चों के साथ बाग में खेलने गया था, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने अल्फेज पर हमला कर दिया। चीखते हुए अन्य बच्चे कालोनी की तरफ दौड़कर घर पहुंचे। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने बच्चे को बचाया। डंडे लेकर ग्रामीण कुत्तों को पीछे दौड़े और आबादी से काफी दूर तक छोड़कर आए। परिजनों ने घायल मासूम को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मासूम के ममेरे भाई इरशाद का कहना है कि मोहल्ले में दस से अधिक आवारा कुत्ते कई ग्रामीणों को निशाना बना चुके हैं। ये बच्चों पर ही ज्यादा हमला कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि शीघ्र ही कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। वहीं सीएचसी के चिकित्साक्षीक डा.ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले में घायल मासूम का उपचार किया गया है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज की वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें