फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : सड़कों पर छुट्टा पशु, कदम-कदम पर खतरा

Wed, 29 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सांड़ के हमले में बुजुर्ग दुकानदार की मौत के बाद भी छुट्टा पशुओं से निजात के प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। अमरोहा में भी सड़क और खेतों में छुट्टा पशु काल बनकर घूम रहे हैं। यह खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे है तो सड़कों पर हादसे का सबब बन रहे हैं।

बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर है और प्रशासन की ओर से इन पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। यह हिंसक पशु लोगों पर हमला भी कर देते हैं जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की आंकड़ेबाजी हकीकत से जुदा है। प्रशासन तो पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ने का दावा करता है लेकिन हकीकत में प्रशासन को यह भी पता नहीं है कि जिले में कितने छुट्टा पशु घूम रहे हैं।

मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो जिलेभर की सड़कों पर छुट्टा पशु घूमते नजर आए। हसनपुर से रहरा रोड पर सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति है। कई बार लोगों को छुट्टा पशुओं के झुंड के बीच से गुजरना पड़ता है। अगर पशु हमला कर दें तो जान जानी पक्की है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
-
छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। जिले में जहां भी गोवंशीय पशु सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, उन्हें फिर से गोआश्रय स्थल भिजवाया जाएगा। - डॉ. आभा दत्त सीवीओ






लोगों की जान का खतरा बन रहे सड़कों पर घूम रहे सांड़
मंडी धनौरा। नगर के बाजारों में खुले घूम रहे सांड़ लोगों की जान के लिए जोखिम बनते जा रहे हैं। पालिका प्रशासन द्वारा सांड़ों को पकड़कर गोशाला में बंद करने के बावजूद सांड़ों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों ने प्रशासन से सांड़ों को पकड़ने की मांग की है। ग्राम चुचैला कलां की गोशाला में छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़कर रखा जाता है। इसके बावजूद नगर में करीब 12 सांड़ खुले आम घूम रहे हैं। बुजुर्ग व महिलाएं बाजार में आने पर सांड़ से बचने के लिए डरी सहमी रहती हैं। नगर की सब्जी मंडी में सुबह सुबह तीन-चार सांड़ अक्सर घूमते नजर आते हैं। कई बार सांड़ लोगों पर हमला करने का प्रयास भी कर चुके हैं। पालिका ईओ अवधेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर सांड़ को पकड़कर गोशाला में आश्रय दिया जाता है।

-

सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु, हो रहे हमलावर

हसनपुर। क्षेत्र में छुट्टा पशु सड़कों और आबादी से लेकर जंगल में खूब घूम रहे हैं। इनके लिए इन्हे निराश्रित छोड़ने वाले भी कसूरबार हैं और विभागीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। यह पशु सड़कों पर हादसों की वजह बन रहे हैं तो कभी ये हमलावर होकर किसी को घायल कर देते हैं। क्षेत्र में कई लोगों की इनकी वजह से मौत हो चुकी है। हालांकि, विभागीय अधिकारी समय-समय पर अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाने का प्रयास करते हैं। पकड़वाए भी जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर इतने ही पशु निराश्रित हो जाते हैं जबकि क्षेत्र में हसनपुर कान्हा गोशाला, मंगरौली, अल्लीपुर, गुरैठा, सांथलपुर, चकौनी, ब्रहामाबाद क्षेत्र में गोशाला स्थित है। इसके बाद भी निराश्रित पशु कम नहीं हो रहे।
विज्ञापन





अब तक इन लोगों की गई जान

- 8 जुलाई 2025 की रात उझारी में सांड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें नदीम (35) की मौत हो गई।
- 5 जून 2025 को दमगड़ा में घर में सोते समय सांड़ ने विद्यावती (50) पर हमला कर दिया और उठाकर पटककर मार डाला था।
- 24 अप्रैल 2025 को हसनपुर के गांव पुटसल में होम गार्ड किरनपाल (48) को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
-22 अप्रैल 2025 को हसनपुर के गांव रूखालू सांड़ के हमले में इंद्रवती (50) की मौत हो गई थी।
- 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी होती सिंह (77) पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
- 6 जून 2023- रुखालू निवासी कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत (11) पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी फौजी अंकित कुमार (26) की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 7 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 24 मार्च 2023- आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
-22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था।
-19 मार्च 2023- सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
-19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेंद्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेंद्र की मौत हो गई थी।
-12 मार्च 2023- सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें