फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव कबीरपुर निवासी मुजम्मिल पुत्र इलियास ने अपनी बेटी दानिस्ता उम्र 22 साल की शादी पांच माह पहले थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर भूड़ निवासी फुरकान पुत्र युनूस के साथ की थी। शादी में मुजम्मिल ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। बीते सोमवार की रात दानिस्ता का शव घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला। उसका शव फंदे से लटका देखकर परिजनों में खलबली मच गई।
फुरकान ने इसकी सूचना दानिस्ता के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजम्मिल का आरोप है कि दानिस्ता के ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग किया करते थे। जबकि उन्होंने निकाह में अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि पिता मुजम्मिल की तहरीर पर पति फुरकान, ससुर युनूस, सास निशा परवीन, देवर गुफरान, बहन इकबाल जहां व बहनोई मुबारक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पति फुरकान को बुधवार की दोपहर ग्राम जोगीपुरा के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें