फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का निजीकरण रोका जाए, खेती बाड़ी हो जाएगी मुश्किल: नरेश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भकियू संयुक्त मोर्चा की एक बैठक ब्लॉक के गांव निपनिया में लकी चौधरी के आवास पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है। इसे रोका जाए।
विज्ञापन

नरेश चौधरी ने कहा कि निजीकरण से खेती-बाड़ी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बिजली का निजीकरण किसानों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। इसे भाकियू संयुक्त मोर्चा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। बिजली निजीकरण हो या एमएसपी गारंटी कानून जैसी मांगों पर संयुक्त मोर्चा रोड पर आंदोलन करने को तैयार है। कहा कि जिले में जमापुर के पास एक टोल प्लाजा अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। इस टोल प्लाजा के द्वारा किसान के साथ आम आदमी के साथ भी लूट हो रही है। ऐसे अवेध टोल प्लाजा को संयुक्त मोर्चा के द्वारा चिह्नित किया जा रहा है। इस टोल प्लाजा को तुरंत बंद कराने का काम किया जाएगा। लकी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला, नबी चौधरी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही 20 लोगों ने सदस्यता ली। इस दौरान तहसील अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह, मलखान सिंह, यासीन चौधरी, सुमेर सिंह, अनस चौधरी, आशू यादव, पुनीत चौधरी, मनोज चौधरी, मनु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें