फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। पायती खुर्द में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ही पथराव कर दिया गया। समझाने पर भी आरोपी नहीं माने। पुलिसकर्मियों ने दीवार के पीछे छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अज्ञात लोगों की वीडियो फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
वहीं, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पायती खुर्द गांव में कैफ और शाहरुख के परिवार रहते हैं। रविवार दोपहर किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। जानकारी पर दरोगा सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल आकाश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्ष के लोग पुलिसकर्मियों पर ही पथराव करने लगे। दरोगा और सिपाहियों ने दीवार के पीछे छिपकर जान बचाई। मारपीट व पथराव घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा और पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें