फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पथराव, पुलिस पर हमलावर हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव जीहल में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में हो रहे पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपी हमलावर हो गए। पुलिस कर्मियों की तरफ पथराव कर दिया। पुलिस वालों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। मामले में दरोगा की तहरीर पर 21 को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताते हैं कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गांव जीहल में मास्टर नूर हसन की चक्की की पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था। दोनों तरफ से पत्थर फेंके जा रहे थे। इसी सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को शांत करने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस पर ही हमलावर हो गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की तरफ पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो गए।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा सुनील कुमार की तहरीर पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालकर गांव उपद्रव मचाने के मामले में गांव निवासी इश्तकार, मुस्तजाब, इंतखाब, इंतजार, फरमान, अहसान, इरफान, सलमान, फुरकान, आकिब, समीर, तस्लीम, नबाजिश, फरहत, उम्मेद, रहमत, राहत अली, जर्रार, अहसान, तहसीन, जाकिर और दस बारह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें