फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
मगरमच्छ को नदी में छोड़ते वनकर्मी। - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव पपसरा बंगर में सोमवार की सुबह मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण को अपने खेत में मगरमच्छ पड़ा दिखा। मगरमच्छ के दिखते ही ग्रामीण शोर मचाता हुआ बाहर की ओर भागा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर खेत के पास पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और 100 डायल भी पहुंच गई। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

पपसरा बंगर गांव निवासी इलियास सोमवार की सुबह अपने खेत पर गए थे। उन्होंने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। अचानक खेत के बीच उनकी नजर एक जानवर पर पड़ी तो चीख निकल गई। एक बड़ा मगरमच्छ खेत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर वन दरोगा राधाकृष्ण यादव अपनी टीम के साथ खेत पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें